
अखिल भारतीय निर्माता संघ (एआईएमओ), उत्तर प्रदेश के मेरठ रोड स्थित कार्यालय में चेयरमैन के चुनावों में उपस्थित सदस्यों द्वारा उद्यमी उपेंद्र गोयल को निर्विरोध अध्यक्ष एवं संगठन के वरिष्ठतम सदस्यों में से एक आर .के अग्रवाल (देवीदयाल ग्रुप) को निर्विरोध संरक्षक चुना गया। चुने जाने के घोषणा के पश्चात नए चेयरमैन उपेंद्र गोयल ने सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया एवं वरिष्ठ सदस्यों से मार्गदर्शन करते रहने की प्रार्थना की। उन्होंने सभी सदस्यों को संगठन को पुनः एक नई ऊर्जा के साथ मजबूती से गतिमान करने के प्रयत्न करने का विश्वास दिलाया।
ज्ञातव्य है कि अखिल भारतीय निर्माता संघ एआईएमओ (उत्तर प्रदेश) नगर का सबसे पुराना औद्योगिक संगठन है। एन.के मोदी (मोदी ग्रुप), नरेश बजाज (अमृत वनस्पति), के.के मोदी (मोदी ग्रुप), आरके अग्रवाल (देवीदयाल ग्रुप), मनमोहन गोयल (पसोंडीया केबल्स), संजय भाटिया (हिंदुस्तान टिन) जैसे प्रमुख उद्योगपति इस संगठन के पूर्व में अध्यक्ष रह चुके हैं।
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ
- आर्य मोटर्स द्वारा की गई टाटा सिएरा के नए मॉडल की लॉन्चिंग
- कानपुर में एक्सपोर्ट कौन्क्लेव का आयोजन, उद्यमियों ने जाना एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के बारे में