
विजयनगर उत्सव भवन में भाजपा और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) की एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य शहर विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी संजीव शर्मा की जीत को ऐतिहासिक बनाना था।
राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी ने संजीव शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अपील की।
बैठक में आशु वर्मा ने चुनावी रणनीतियों की चर्चा करते हुए प्रत्येक बूथ पर भाजपा और आरएलडी कार्यकर्ताओं के लिए साझा दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान, सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
संजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “यह चुनाव हमारे लिए केवल एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा का संकल्प है। हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि हर बूथ पर हमारा संदेश पहुंचे और मतदाताओं का विश्वास जीता जाए।”
आरएलडी महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने भी अपने विचार साझा किए और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “हमारा गठबंधन जनहित के मुद्दों पर आधारित है, और हम मिलकर इस चुनाव को ऐतिहासिक बनाएंगे।”
बैठक में कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर अधिक सक्रियता दिखाने, जनता के साथ संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहने का निर्देश अलग अलग वक्ताओं द्वारा दिया गया।
यह बैठक आगामी चुनाव के लिए भाजपा और आरएलडी के संयुक्त प्रयासों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव आरएलडी त्रिलोक त्यागी महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह टीटू, रविन्द्र बालियान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह राष्ट्रीय कार्यकरिणी सदस्य,प्रदेश रविंद्र चौहान प्रदेश महा सचिव ऑडी त्यागी, भूपेंद्र बॉबी चौधरी, विजय कौशिक, रामकुमार पंवार, प्रदेश प्रवक्ता सामंत शेखरी, लोकेश चौधरी क्षेत्रीय सचिव, अभिषेक त्यागी युवा राष्ट्रीय महासचिव, शेर सिंह मौर्य,भाजपा से पार्षद राजीव शर्मा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ,पूर्व पार्षद सुनील यादव, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक बलप्रीत सिंह विजयनगर क्षेत्र के पार्षद देव नारायण शर्मा, कन्हैया लाल, रालोद से सुनील शर्मा, हरेंद्र चौधरी, दीपक नागर, अमित चौधरी, नीरज कुमार, अशोक चलेरिया, सुमन दीपमाला, पूनम, पूजा सिंह, पुष्पा पाण्डेय, सीमा, करुणा, अलका, केदार, दिनेश शर्मा, संजीव, मुकेश, आशुतोष शर्मा, करण शर्मा, सोनू भाटी आदि सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मेयर एवं चुनाव संयोजक आशु वर्मा ने की। संचालन रालोद महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने किया ।

- कानपुर में एक्सपोर्ट कौन्क्लेव का आयोजन, उद्यमियों ने जाना एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के बारे में
- भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट’ का सफल आयोजन, भाविका ने जीता शीर्ष स्थान
- वरदान अस्पताल और ऑल इंडिया मैनुफैक्चरर्स और्गेनाइजेशन ने मिलकर आयोजित किया रक्तदान शिविर
- संतोष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल्स, संतोष डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी एवं PCMA द्वारा डॉक्टर सम्मान समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
- राष्ट्रीय लोक दल द्वारा भारतीय संविधान दिवस पर भव्य कार्यक्रम। एड.ज्योति कसाना RLD में हुई शामिल