
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा हाल ही में प्रदेश के कुछ आईपीएस अफसरों की पदोन्नति करते हुए, इधर से उधर ट्रांसफर किए गए हैं। इसी कड़ी में गाजियाबाद में डीसीपी तैनात रहे, निपुण अग्रवाल को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त बनाए जाने पर समरकूल ग्रुप के चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार गुप्ता ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि निपुण अग्रवाल बहुत ही काबिल और दूरदर्शी अफसर होने के साथ-साथ कुशल व्यवहार वाले व्यक्ति हैं। ऐसे अफसरों की वजह से ही पुलिस पर आम जनमानस का भरोसा बढ़ा है। लखनऊ प्रदेश की राजधानी है और यहां पर तैनाती उनकी सफलता को दर्शाती है।
संजीव गुप्ता ने उनके उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वह गाजियाबाद की पुलिस की उच्च कमान को संभालते हुए, यहां हमारे बीच होंगे और गाजियाबाद की जनता के हितों और अधिकारों की रक्षा करेंगे।
India Raftaar – Bringing News From India
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन