
गाजियाबादः नए वर्ष की शुरूआत शहर के लोगों ने भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना करके की। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में नए वर्ष के पहले दिन भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने भगवान दूधेश्वर के साथ मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और सिद्ध समाधियों को मत्था टेककर मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का आशीर्वाद लिया।
श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि किसी भी कार्य की शुरूआत भगवान की पूजा-अर्चना के साथ करने पर सफलता अवश्य मिलती है। नए वर्ष पर भगवान को याद करना, उनकी पूजा करना बहुत ही राुभ है। इसी कारण मंदिर में नए वर्ष पर मंदिर में उम्मीद से कई गुना अधिक भीड उमड पडी।
महाराजश्री ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सभी देशवासियों को नववर्ष की बधाई दी। दूधेश्वर नाथ भगत परिवार, दूधेश्वर नाथ विकास समिति, दूधेश्वर नाथ सिंगर सेवा समिति, गाजियाबाद पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने में विशेष सहयोग दिया।

India Raftaar – Bringing News From India
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ
- आर्य मोटर्स द्वारा की गई टाटा सिएरा के नए मॉडल की लॉन्चिंग
- कानपुर में एक्सपोर्ट कौन्क्लेव का आयोजन, उद्यमियों ने जाना एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के बारे में