
गाजियाबाद में रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से संयुक्त जिला चिकित्सालय संजय नगर में 25 क्षय रोगियों को गोद लिया गया और उनका पुष्टाहार पोटली वितरित की गई। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद के सदस्य राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि रेड क्रॉस रोज कोई ना कोई इस प्रकार की सेवा कार्य करता रहता है और हम सौभाग्यशाली हैं कभी-कभी इसमें सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो जाता है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय गुप्ता ने रेड क्रॉस के कार्यों की प्रशंसा की और राकेश चतुर्वेदी को धन्यवाद दिया। डॉ योगेंद्र ने सभी रोगियों को अपने साथ-साथ, अपने परिवार व अपने आस-पड़ोस को भी स्वस्थ रखने की अपील की।
राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि हम ऐसे ही सेवा करते आए हैं और ऐसे ही करते रहेंगे, हमारा मकसद केवल सेवा का है। उन्होंने कहा कि जनपद में हर घर अलग जगह क्षय रोग के प्रति जागरूक करना है तभी हमारा “लक्ष्य 100 दिन सघन जाँच” पूरा करना है।

इस अवसर पर सभापति सुभाष गुप्ता, रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर के पूर्व अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, रेड क्रॉस सदस्य रो. शुभम चतुर्वेदी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ
- आर्य मोटर्स द्वारा की गई टाटा सिएरा के नए मॉडल की लॉन्चिंग
- कानपुर में एक्सपोर्ट कौन्क्लेव का आयोजन, उद्यमियों ने जाना एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के बारे में