
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने भरी हुंकार सनातन धर्म पाहुचे सबके द्वार – डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव विश्व भर में कायस्थ समाज के लोगों का नाम है। अध्यात्म से लेकर हर क्षेत्र में आगे हैं। इसे और आगे लेकर जाना है। यह बातें उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कही। वह डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और महेश्वर लक्ष्मी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से स्वामी विवेकानंद व महर्षि महेश योगी की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है।
इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा धर्म प्रेम व सौहार्द से भरा है। उन्होंने युवाओं को ऊर्जा दी है। श्रीवास्तव ने कहा कि सबको संगठित होने की जरूरत है। उनका कहना है कि जब तक एक नहीं होंगे तब तक कुछ भी जीत हासिल नहीं कर सकते हैं। नेपाल के सांसद मनीष सुमन ने कहा कि भारत और नेपाल सांस्कृतिक रूप से जुड़ा है। नेपाल हमेशा से भारत का दोस्त रहा है। हमारी संस्कृति मेल खाती है। वहीं, रिटायर्ड आईएएस योगेंद्र नारायण ने कहा कि जो सपना हम देखते हैं वह पूरा हो सकता है। लेकिन, आत्मविश्वास होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एकत्रित होकर बहुत कुछ कर सकते हैं। इस दौरान बिग्रेडियर अनिल श्रीवास्तव, रिटायर्ड आईएएस देश दीपक वर्मा, नीरा शास्त्री, जस्टिस सुधीर सक्सेना, पद्मश्री शोभना नारायण सहित कई लोग शामिल रहे। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया।

India Raftaar – Bringing News From India
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन