
गाजियाबाद में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रवि कुमार पांचाल ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। पांचाल समाज के वरिष्ठ नेता रवि कुमार पांचाल ने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
विनीत त्यागी ने रवि पांचाल को पार्टी का पटका और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर विधिवत् कांग्रेस पार्टी में शामिल कर दिया।
इस अवसर पर विनीत त्यागी ने कहा, “रवि कुमार पांचाल के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर बहुत खुशी है। उनके राजनीतिक अनुभव और क्षमता पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी।”

रवि कुमार पांचाल ने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी के आदर्शों और नीतियों से प्रभावित हूं। मैं पार्टी के लिए काम करने और गाजियाबाद के लोगों की सेवा करने के लिए तैयार हूं। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी के संघर्ष को देखते हुए मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का मन बनाया है।”
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
India Raftaar – Bringing News From India
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ