
गाजियाबाद। विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बसपा ने सपा के किले में सेंधमारी करते हुए एक महारथी को अपने खेमे में शामिल कर लिया है। सपा के प्रदेश सचिव से इस्तीफा देने वाले परमानन्द गर्ग बसपा में शामिल हो गए हैं। बसपा में शामिल होने के बाद उन्हें विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस उलटफेर के बाद गाजियाबाद उपचुनाव रोचक स्थिति में आ गया है। इस सीट पर वैश्य समाज निर्णायक की भूमिका निभाएगा।शनिवार को लोहिया नगर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित एक दिवसीय बसपा कैडर कैम्प में बसपा के मेरठ मण्डल के कॉर्डिनेटर शमसुद्दीन राइन, सूरजमल जाटव व जिलाध्यक्ष दयाराम सेन की मौजूदगी में परमानन्द गर्ग ने अपने समर्थकों सहित बसपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने के बाद मण्डल कॉर्डिनेटर शमसुद्दीन राइन ने बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर उन्हें विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले परमानन्द गर्ग के इस मास्टरस्ट्रोक से सपा को तगड़ा झटका लगा है। वहीं उपचुनाव में बसपा से टिकिट की दावेदारी भी परमानन्द गर्ग ने मजबूत कर ली है। बसपा की सदस्यता लेने के बाद परमानन्द गर्ग ने कहा कि बसपा में ही सर्वसमाज का हित निहित है। वैश्य समाज की आवाज़ उठाने के लिए ही वह बसपा में शामिल हुए हैं। मण्डल कॉर्डिनेटर शमसुद्दीन राइन और सूरज सिंह जाटव ने पार्टी की विचारधारा के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि बसपा ने सदैव सर्व समाज के हित के लिए कार्य किया है। जहां बाकि दलों की कथनी और करनी में फर्क है वहीं बसपा ने सदैव जो कहा है वो करके दिखाया है। इस अवसर पर हजारों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।गाजियाबाद विधानसभा सीट पर वैश्य वर्ग निर्णायक भूमिका में रहता है। वहीं यदि जाटव, वैश्य और मुस्लिम वोट बैंक एकजुट हो जाये तो इस सीट पर बसपा सीधी टक्कर में जाएगी।
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन