
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला कार्यालय कवि नगर, गाजियाबाद में जिला अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता और उनके साथियों से मुलाकात की। उन्होंने सदस्यता अभियान को नई दिशा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने का वादा किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव शर्मा, बालकिशन गुप्ता, पंडित अशोक भारतीय, पार्षद प्रवीण भाटी, अनिल जुल्का, प्रतीक माथुर, अमन कुमार, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की जरूरत है ताकि हम अपने विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचा सकें। उन्होंने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सदस्यों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें और अपने साथियों को भी जोड़ें।
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन