
श्री मां शाकुम्भरी सेवा न्यास ट्रस्ट द्वारा सोमवती अमावस्या पर गाज़ियाबाद के नन्दी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में गौवंश को 1001 हरे चारे का भोग लगाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा ने कहा, “गौवंश हमारी संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, और हमें उनकी सेवा और रक्षा करनी चाहिए।
हिन्दू धर्म में सोमवती अमावस्या के दिन गोवंश की सेवा करने से एक ओर जहां पितृदोष से मुक्ति मिलने के साथ पितरों का आशीर्वाद मिलता है, वहीं व्यक्ति के यश कीर्ति में वृद्धि होती है। इस अवसर पर कार्यक्रम में जय नारायण शर्मा, आलोक अग्रवाल, नितिन बंसल, नीतू सिंघल, जितेंद्र पाल, रशिम भारद्वाज, संतोष शर्मा, रणजीत सिंह, गौरव भारद्वाज, भूषण लाल भट्ट, पूनम, श्रवण सिंघल, राजू, शीला पाल, प्रेम शर्मा, अलका खैर, रविन्द्र खैर, जितेश शर्मा आदि ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य गौवंश की सेवा और रक्षा करना और लोगों में गौवंश के प्रति जागरूकता फैलाना था। श्री मां शाकुम्भरी सेवा न्यास ट्रस्ट ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ