
गाजियाबाद के अंबेडकर रोड पर हुए भयानक एक्सीडेंट में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में चाचा रिंकू (35) और भतीजा सक्षम (16) शामिल हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में परिवार को बड़ा आघात लगा है, खासकर जब मृतक रिंकू की चार बेटियां हैं।परिवार ने पुलिस की कार्यवाही पर असंतुष्टता व्यक्त की है और दोषी के खिलाफ उचित कार्यवाही न होने का आरोप लगाया है। इसके अलावा, परिवार ने मेडिकल रिपोर्ट में हेरफेर करने का भी आरोप लगाया है।इस संबंध में, परिवार ने DCP राजेश सिंह से मुलाकात की और उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। समाजवादी पार्टी के नेता वीरेंद्र यादव, राजन कश्यप, ठाकुर विक्की सिंह, मो. निसार कस्सार, रविंदर यादव आदि परिवार के साथ खड़े हैं और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलता, पार्टी हर तरह से उनके साथ खड़ी है।
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन