
विश्व हिन्दू महासंघ ग़ाज़ियाबाद की कार्यकारणी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष गाज़ियाबाद द्वारा की गई। बैठक में पंद्रह सितंबर 2024 को होने वाले राष्ट्र संत अवेधनाथ जी महाराज की 10 वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, संगठन का विस्तार भी किया गया, जिसमें मनोज नागर, नितिन शर्मा, सतीश भाटी, विनय शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, सुरेश चंद्र शर्मा, डॉक्टर सुनील शर्मा, एस पी त्यागी, राजेश तोमर, संदीप नागर, राजेश कुमार शर्मा सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।
बैठक में राष्ट्र संत अवेधनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को विशेष जिम्मेदारी दी गई।इस अवसर पर राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्र संत अवेधनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से हम उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार करने से हमें और अधिक लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन