
सिद्धार्थ विहार, गाजियाबाद के निवासी राजेश गुप्ता वर्तमान में भाजपा के नीति एवं शोध विभाग, ओ.बी.सी. मोर्चा के राष्ट्रीय सह-प्रभारी के पद पर भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य कार्यालय, दिल्ली में पद स्थापित हैं। गाजियाबाद विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा के सीट पर अपनी उम्मीदवारी के लिए प्रयासरत हैं। इसी क्रम में गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद अतुल गर्ग एवं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया को अपना वायोडाटा प्रस्तुत किया। सांसद अतुल गर्ग एवं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने श्री राजेश गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया एवं आशीर्वाद प्रदान किया। राजेश गुप्ता न सिर्फ जरूरत-मंद व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं बल्कि सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। सरल एवं मिलनसार स्वभाव के राजेश गुप्ता सिद्धार्थ विहार एवं गाजियाबाद विधान सभा क्षेत्र के सार्वजनिक विकास और सार्वजनिक हित के कार्यों के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हैं।