
उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन की प्रांतीय बैठक गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सभागार में सम्पन्न हुई। इसमें विभिन्न विकास प्राधिकरणों के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रांतीय अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने अध्यक्षता की और मुख्य अतिथि डी.डी. शर्मा ने संबोधित किया।बैठक में कर्मचारियों की 11-सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई, जिनमें दैनिक वेतन और वर्कचार्ज कर्मचारियों का विनियमितिकरण, चिकित्सा परिचर्या नियमावली लागू करना शामिल थे। यदि शासन स्तर पर लंबित मांगों का निराकरण नहीं होता, तो नवंबर 2024 में लखनऊ में धरना प्रदर्शन और हड़ताल का निर्णय लिया गया।गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष श्रीचंद सारस्वत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ