
वसुंधरा। शिवमय भारत के सदस्यों और सहयोगियों ने रविवार को एस आई एस ग्रुप के चेयरमैन और पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा का 74वां जन्मदिन मनाया। यह आयोजन संस्था के अध्यक्ष प्रकृतिरूपा भाई के नेतृत्व में प्रकृति पौधशाल पर हुआ।कार्यक्रम में आर.के. सिन्हा के चित्र पर तिलक लगाया गया, वेलपत्र के पौधे की पूजा की गई और मिठाई बांटकर शुभकामनाएं दी गईं। शिवमय भारत के सदस्यों ने सिन्हा के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।संस्था के संस्थापक प्रकृतिरूपा भाई दुर्गा प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि आर.के. सिन्हा के मार्गदर्शन से ही शिवमय भारत की शुरुआत हुई। उन्होंने बताया कि सिन्हा ने 51,000 बेलपत्र के पौधे दिए थे और अब संस्था ने 3.5 लाख से अधिक पौधे देश के विभिन्न हिस्सों में लगाए हैं।इस अवसर पर देवेन्द्र तोमर, कमल, के एन प्रसाद, धर्म प्रकाश श्रीवास्तव, पंडित हेमंत दुबे, मनीष पाण्डे, विकास कुमार, सरदार, ध्रुवलाल, मनोज सिंह, रामचंद्र उपस्थित थे।
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ