
राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने मेरठ मंडल के अध्यक्ष एवं चार्म्स कैसल सोसाइटी के डायरेक्टर अजय सिंघल का जन्मदिन राजनगर एक्सटेंशन में उनके कार्यालय पर बड़ी धूमधाम से मनाया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी और क्षेत्र वासियों ने केक कटवाकर, पटका पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और व्यापार में बढ़ोतरी की शुभकामनाएं दीं।अजय सिंघल ने अपनी माताश्री के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। उनकी माता श्री ने भी उन्हें दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल परिवार के बालकिशन गुप्ता, प्रदीप चौधरी, अशोक भारतीय, रितेश शर्मा, सौरभ यादव, परमानंद सिंघल, राजीव अग्रवाल, संजीव तेवतिया, विपुल गोयल, लवी गर्ग, राकेश बहल, अशोक अग्रवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील