
गाजियाबाद में डंपिंग ग्राउंड की लड़ाई लड़ रहे विकास संघर्ष समिति को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत त्यागी ने समर्थन दिया। समिति जगजीवनपुर पाइपलाइन पर नगर निगम द्वारा बिना नियम पालन के डाले जा रहे कूड़े के विरोध में सात दिवसीय अखंड यज्ञ कर रही है, जिसका समापन 2 अक्टूबर को होगा।इसके बाद 13 अक्टूबर से पैदल यात्रा शुरू होगी, जो गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर सहित 10 जिलों से होकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोकसभा क्षेत्र गोरखपुर में समाप्त होगी।विनीत त्यागी ने विकास संघर्ष समिति के सचिव सलेख चंद भैया और युवा ब्रिगेड के अध्यक्ष दक्ष नगर को समर्थन दिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी नियम अनुसार कूड़े के निदान तक ग्रामीण क्षेत्रवासियों के साथ खड़ी रहेगी।समर्थन देने वालों में ज्ञानेंद्र त्यागी, सुरेश चौधरी, राहुल शर्मा, अजय त्यागी, आदित्य त्यागी, गौरव चौधरी, मनीष यादव, अभिषेक चौधरी, सुमित यादव, अरविंद वत्स आदि वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ