
*सक्षम इंद्रप्रस्थ* दिल्ली और आई आई टी , दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में दिनाँक 04/10/ 2024 को नेत्रदान जन जागरण अभियान एवं *निशुल्क आंखों की जांच शिविर* का आयोजन किया गया। शिविर के साथ साथ एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमे डॉ अमित कुमार, प्रांत अध्यक्ष जी ने नेत्रदान के लाभ बताये। उद्घाटन सत्र मे स्वागत वक्तव्य में डॉ अमित कुमार ने कार्यक्रम से संबंधित अपनी बात रखी और आई आई टी के छात्रों के साथ सीधा संवाद किया। दीपक गुप्ता और संदीप सक्सेना , दक्षिणी जिला अध्यक्ष द्वारा सक्षम से संबंधित सभी जानकारी दी गई और नेत्रदान से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जैसे नेत्रदान करते समय नेत्र का कॉर्निया वाला भाग नेत्रदान करते हैं,कब किया जाता है, मृत्यु के पश्चात घर के लोगों के सहमति पर 6 घंटे के अंदर नेत्रदान किया जाता है। इस कार्यक्रम में लगभग 125 से अधिक छात्रों की उपस्थिति रही। *नेत्रदान संकल्प पत्रों को संख्या 118 और नि:शुल्क आखों की जांच की संख्या 100 रही।*इस कार्यक्रम में सक्षम दिल्ली प्रांत अध्यक्ष, प्रांत कला आयाम प्रमुख, प्रांत सह-सचिव, दक्षिणी जिला – सचिव, सह सचिव, प्रचार प्रमुख आदि उपस्थित रहे।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील