
आजाद समाज पार्टी के गाज़ियाबाद की 56-विधानसभा सीट से प्रत्याशी सत्यपाल चौधरी ने आज क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया। उन्होंने जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और पार्टी के जनकल्याणकारी एजेंडे को साझा किया।
सुबह 10 बजे, श्री चौधरी ने हापुड़ मोड़, शिब्बनपुरा और बजरिया के गुरुद्वारों में जाकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद 11 बजे उन्होंने बहरामपुर, राहुल विहार और अकबरपुर में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय मुद्दों और पार्टी की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
दोपहर 1 बजे, मस्जिदों में जनसम्पर्क करते हुए उन्होंने सौहार्दपूर्ण वातावरण में समुदाय से बातचीत की। दोपहर 2 बजे, आजाद समाज पार्टी के लोकप्रिय गुर्जर नेता रवींद्र सिंह भाटी के साथ प्रताप विहार में नुक्कड़ सभा आयोजित की। सभा में भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
इसके बाद, विजयनगर सम्राट चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और सत्यपाल चौधरी के विजन को समर्थन दिया। शाम 3 बजे बजरिया में एक और नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ, जिसमें सत्यपाल चौधरी ने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाना और विकास को गति देना है।
शाम 4 बजे गांधी नगर और 5 बजे कोटगांव में श्री चौधरी ने जनसम्पर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए जनता का समर्थन मांगा।
दिनभर चले इस अभियान में जनता का जोश और समर्थन देखने लायक था। बड़ी संख्या में लोगों ने आजाद समाज पार्टी के प्रति भरोसा जताया और सत्यपाल चौधरी के विजन की सराहना की।
सत्यपाल चौधरी ने कहा, “यह जनसम्पर्क अभियान हमारे लिए जनता से जुड़ने और उनकी उम्मीदों को समझने का माध्यम है। जनता का यह उत्साह और समर्थन हमें बदलाव की दिशा में काम करने की प्रेरणा देता है
- कानपुर में एक्सपोर्ट कौन्क्लेव का आयोजन, उद्यमियों ने जाना एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के बारे में
- भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ‘विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट’ का सफल आयोजन, भाविका ने जीता शीर्ष स्थान
- वरदान अस्पताल और ऑल इंडिया मैनुफैक्चरर्स और्गेनाइजेशन ने मिलकर आयोजित किया रक्तदान शिविर
- संतोष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल्स, संतोष डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी एवं PCMA द्वारा डॉक्टर सम्मान समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
- राष्ट्रीय लोक दल द्वारा भारतीय संविधान दिवस पर भव्य कार्यक्रम। एड.ज्योति कसाना RLD में हुई शामिल