
आजाद समाज पार्टी के गाज़ियाबाद की 56-विधानसभा सीट से प्रत्याशी सत्यपाल चौधरी ने आज क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया। उन्होंने जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और पार्टी के जनकल्याणकारी एजेंडे को साझा किया।
सुबह 10 बजे, श्री चौधरी ने हापुड़ मोड़, शिब्बनपुरा और बजरिया के गुरुद्वारों में जाकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद 11 बजे उन्होंने बहरामपुर, राहुल विहार और अकबरपुर में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय मुद्दों और पार्टी की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
दोपहर 1 बजे, मस्जिदों में जनसम्पर्क करते हुए उन्होंने सौहार्दपूर्ण वातावरण में समुदाय से बातचीत की। दोपहर 2 बजे, आजाद समाज पार्टी के लोकप्रिय गुर्जर नेता रवींद्र सिंह भाटी के साथ प्रताप विहार में नुक्कड़ सभा आयोजित की। सभा में भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने पार्टी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
इसके बाद, विजयनगर सम्राट चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और सत्यपाल चौधरी के विजन को समर्थन दिया। शाम 3 बजे बजरिया में एक और नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ, जिसमें सत्यपाल चौधरी ने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाना और विकास को गति देना है।
शाम 4 बजे गांधी नगर और 5 बजे कोटगांव में श्री चौधरी ने जनसम्पर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए जनता का समर्थन मांगा।
दिनभर चले इस अभियान में जनता का जोश और समर्थन देखने लायक था। बड़ी संख्या में लोगों ने आजाद समाज पार्टी के प्रति भरोसा जताया और सत्यपाल चौधरी के विजन की सराहना की।
सत्यपाल चौधरी ने कहा, “यह जनसम्पर्क अभियान हमारे लिए जनता से जुड़ने और उनकी उम्मीदों को समझने का माध्यम है। जनता का यह उत्साह और समर्थन हमें बदलाव की दिशा में काम करने की प्रेरणा देता है
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील