
बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आफ पैलियोसाइंसेज (बीएसआईपी) अपने परिसर में 28 व 29 अगस्त तक अपने नये अत्याधुनिक भवन के लिए आगामी बीएसआईपी म्यूजियम आफ पैलियोसाइंसेज के लिए संग्रहालय प्रदर्शन पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करा रहा है । यह विचार अंततः बीएसआईपी के नए भवन में प्रौद्योगिकी आधारित संग्रहालय की रूपरेखा देने में सहायता करेंगे । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई इसके बाद संग्रहालय समिति की सहसंयोजक डॉक्टर शिल्पा पांडे द्वारा स्वागत और कार्यशाला संबंधित जानकारी प्रदान की गई । बीएसआईपी के निदेशक प्रोफेसर एम.जी. ठक्कर ने उद्घाटन भाषण दिया और बीएसआईपी संग्रहालय के भविष्य और पुराविज्ञान के अध्ययन और सार्वजनिक समझ को आगे बढ़ाने में इसकी भूमिका पर अपनी अंतर्दृष्टि साझा की । बीएसआईपी में मौजूदा संग्रहालय का संग्रह मोटे तौर पर अकशेरुकी कशेरुक और जीवाश्म पौधों सहित जीवन के इतिहास को कवर करता है । श्री अनुराग कुमार निदेशक साइंस सिटी कोलकाता आज के समारोह के मुख्य अतिथि थे । कार्यक्रम के अंत में वैज्ञानिक इंजीनियर डा. गौरव श्रीवास्तव ने निर्माणाधीन नये उन्नत बीएसआईपी संग्रहालय के बारे में एक प्रस्तुति साझा की ।
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ
- आर्य मोटर्स द्वारा की गई टाटा सिएरा के नए मॉडल की लॉन्चिंग
- कानपुर में एक्सपोर्ट कौन्क्लेव का आयोजन, उद्यमियों ने जाना एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के बारे में