
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को शहर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर संजीव कुमार गुप्ता ने बधाई दी है। संजीव कुमार गुप्ता, समरकूल के चेयरमैन और भाजपा महानगर के कोषाध्यक्ष हैं। उन्होंने संजीव शर्मा की समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि उनकी लोकप्रियता उन्हें चुनाव में प्रचंड जीत दिलाएगी।संजीव कुमार गुप्ता ने कहा, “हमारे महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पार्टी का मुखिया रहते हुए, एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह पिछले अनेक वर्षों में पार्टी को शीर्ष पर लेकर जाने का कार्य किया है। आज सभी कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्र के आमजन में जो खुशी की लहर दौड़ रही है। यही उत्साह और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की लोकप्रियता शहर विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रचंड जीत दिलाने का कार्य करेगी।
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
