Close Menu
    What's Hot

    ग़ाज़ियाबाद के लोहिया नगर में स्थित शुभारंभ द लर्निंग स्कूल ने अपनी पहली वर्षगांठ के उपलक्ष में भव्य उत्सव आयोजित किया

    April 14, 2025

    जिला युवा कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित

    April 14, 2025

    निषाद पार्टी के जिला कार्यालय गाजियाबाद में संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

    April 14, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    IndiaRaftaar | News about Bharat | Local & Global
    • India
    • Science
    • News
    • Politics
    • Exam
    • World
    • Money
    • Travel
    • Food
    • Economy
    • Sports
    • Tech
    • Movie
    Facebook X (Twitter) Instagram
    IndiaRaftaar | News about Bharat | Local & Global
    Home»Politics»बीजेपी उम्मीदवार संजीव शर्मा को विकास के एजेंडे के लिए मिल रहा जनता का अपार समर्थन
    Politics

    बीजेपी उम्मीदवार संजीव शर्मा को विकास के एजेंडे के लिए मिल रहा जनता का अपार समर्थन

    Pradeep TiwariBy Pradeep TiwariNovember 12, 2024Updated:November 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी उम्मीदवार संजीव शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और व्यापार मंडल के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जनता के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और बीजेपी के विकासोन्मुख एजेंडे से उन्हें अवगत कराना था।
    जनसंपर्क अभियान की शुरुआत दिल्ली गेट के छता मोहल्ला में गौरव गर्ग के नेतृत्व में हुई, जहां क्षेत्रीय जनता ने बीजेपी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इसके बाद रविदास मार्ग पर स्थित जूट मिल कंपाउंड में कुमारी सुमन सिंह जाटव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
    कृष्णा नगर बाबू, विजय नगर के भारतीय विद्या सदन स्कूल में मुकेश शर्मा की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में भी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंबेडकर नगर व्यापार मंडल, विजय नगर में हरपाल सिंह और वरुण कुमार की उपस्थिति में जनसंपर्क किया गया, जहां व्यापारी वर्ग ने भाजपा की नीतियों की सराहना की।
    अभियान आगे बढ़ते हुए प्रताप विहार के सेक्टर 11 में रघुवीर सोनी और वरुण कुमार के नेतृत्व में स्थानीय व्यापार मंडल के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसी क्रम में ई ब्लॉक सेक्टर 11 प्रताप विहार में देवेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता ने विकास के प्रति अपना विश्वास जताया।
    के ब्लॉक सेक्टर 12 प्रताप विहार में विजय शर्मा और भूषण के मार्गदर्शन में आयोजित जनसंपर्क में भी भाजपा के समर्थन में उत्साह देखा गया। जगदीश नगर के दीपसन प्लाईवुड में वीरेंद्र गोयल और धर्मेंद्र चौहान की उपस्थिति में व्यापारी वर्ग ने भाजपा के प्रति विश्वास प्रकट किया।
    हिंडन विहार के श्याम धर्म कांटा में मोहम्मद फलालुद्दीन और शीतल चौधरी के नेतृत्व में हुए जनसंपर्क में स्थानीय समुदाय ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद सी ब्लॉक पटेल नगर द्वितीय, मेरठ रोड में आदेश गुर्जर और संजय कांत ने जनसमर्थन जुटाने में अहम भूमिका निभाई।
    अभियान के अंतिम चरण में गीता मंदिर, छोटा किला में संजय कांत और विजय अरोड़ा के साथ जनता ने भाजपा के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गांव मवी में संदीप पाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के लोग भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते नजर आए।
    अंततः विवेकानंद नगर में राजकुमार नागर, टीटू सिंह राणा और गौरव राणा के नेतृत्व में अभियान का समापन हुआ, जहां लोगों ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताते हुए समर्थन देने का वादा किया।
    बीजेपी उम्मीदवार संजीव शर्मा ने इन सभी कार्यक्रमों में जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा के प्रति जनता का यह विश्वास ही विकास और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा।

    • ग़ाज़ियाबाद के लोहिया नगर में स्थित शुभारंभ द लर्निंग स्कूल ने अपनी पहली वर्षगांठ के उपलक्ष में भव्य उत्सव आयोजित किया
    • जिला युवा कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित
    • निषाद पार्टी के जिला कार्यालय गाजियाबाद में संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती
    • गाज़ियाबाद में 6 अप्रैल को ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
    • योगी सरकार के 8 साल: विधायक अजीत पाल त्यागी ने गिनाई उपलब्धियां
    Just In
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Pradeep Tiwari
    • Instagram

    Related Posts

    ग़ाज़ियाबाद के लोहिया नगर में स्थित शुभारंभ द लर्निंग स्कूल ने अपनी पहली वर्षगांठ के उपलक्ष में भव्य उत्सव आयोजित किया

    April 14, 2025

    जिला युवा कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित

    April 14, 2025

    निषाद पार्टी के जिला कार्यालय गाजियाबाद में संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

    April 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    advertising
    Editors Picks
    Latest Posts

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    Your source for the serious news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a news site. Visit our main page for more demos.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • News
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.