
भाजपा सदस्यता मिशन: मिस्ड कॉल 8800002024
गाजियाबाद, 26 अगस्त 2024: भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सदस्यता अभियान संचालन टोली के साथ वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने 1 सितंबर 2024 से होने वाले सदस्यता अभियान की तैयारी के बारे में चर्चा की।शर्मा ने बताया कि सभी मंडलों में कल तक कार्यशाला संपन्न करानी है और वरिष्ठ भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल तक सदस्यता अभियान से जोड़ना है। सदस्यता अभियान को गति देने के लिए मंडल के पदाधिकारी 20-20 लोगों की जिम्मेदारी को आपस में आवंटित करेंगे और फोन पर व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेंगे।उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य अभियान से जुड़ना है। मतदान का 75 प्रतिशत अंश को 8800002024 मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता अभियान से जोड़ना है।
- वरदान अस्पताल और ऑल इंडिया मैनुफैक्चरर्स और्गेनाइजेशन ने मिलकर आयोजित किया रक्तदान शिविर
- संतोष मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल्स, संतोष डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी एवं PCMA द्वारा डॉक्टर सम्मान समारोह भव्य रूप से सम्पन्न
- राष्ट्रीय लोक दल द्वारा भारतीय संविधान दिवस पर भव्य कार्यक्रम। एड.ज्योति कसाना RLD में हुई शामिल
- राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
- म्युनिसिपल सुविधाओं को सुधारने की अपील: आर डब्लू ए की 12वीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस