
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 सितंबर 2024 को पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद देश के सभी नागरिक पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। यहां जानकारी भाजपा नेता राजेश गुप्ता ने दी इस अवसर पर राजेश गुप्ता राष्ट्रीय सहप्रभारी नीति एवं शोध विभाग OBC मोर्चा ने बताया कि भाजपा का सदस्यता अभियान 2014 में शुरू हुआ था, जिसमें 11 करोड़ से अधिक सदस्य बनाए गए थे। 2019 में फिर से सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें 22 करोड़ के लक्ष्य से अधिक प्रदर्शन कर 7 करोड़ नए सदस्य बनाए गए।सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता का समर्थन और 10 करोड़ से अधिक नए सदस्यों को जोड़ना है। इसके अलावा राष्ट्र निर्माण की प्रतिज्ञा और विकसित भारत 2047 पर काम करने के साथ-साथ सर्वव्यापी भाजपा और सर्वस्पर्शी भाजपा मुख्य उद्देश्य हैं।सदस्य बनने के लिए 18 वर्ष या अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक, जो भाजपा की विचारधारा, संकल्प, मूल दर्शन और निष्ठाओं को स्वीकारता है, आवेदन कर सकता है।सदस्यता की प्रक्रिया दो चरणों में होगी: पहला चरण 2 सितंबर 2024 से 25 सितंबर 2024 और दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 होगा।सदस्य बनने के लिए देश के सभी नागरिकों को 8800002024 पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद एक एसएमएस आएगा, जिसमें एक लिंक होगा। उस लिंक पर क्लिक करके अपनी जानकारी देकर सदस्यता ग्रहण की जा सकती है।इसके अलावा नमो एप्प, भाजपा की वेबसाइट, चैट बॉट और एक जारी किए गए क्यूआर कोड के माध्यम से भी सदस्यता ली जा सकती है। अगर किसी क्षेत्र में इंटरनेट की सुविधा या किसी देशवासी के पास स्मार्ट फोन नहीं है, तो एक फॉर्म भरकर किसी भी भाजपा के कार्यालय या कार्यकर्ता को दिया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी के नेता राजेश गुप्ता ने देश के नागरिकों से राष्ट्रहित में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की अपील किया है
- ग़ाज़ियाबाद के लोहिया नगर में स्थित शुभारंभ द लर्निंग स्कूल ने अपनी पहली वर्षगांठ के उपलक्ष में भव्य उत्सव आयोजित किया
- जिला युवा कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित
- निषाद पार्टी के जिला कार्यालय गाजियाबाद में संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती
- गाज़ियाबाद में 6 अप्रैल को ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
- योगी सरकार के 8 साल: विधायक अजीत पाल त्यागी ने गिनाई उपलब्धियां