
गाजियाबाद, 10 दिसंबरः मानव आधिकार मिशन के स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रतीक ग्रैंड सिटी गाजियाबाद में एक फ्री डेंटल चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप की अध्यक्षता बरखा सिन्हा ने की, जिसमें डॉ भरत मित्रा के चिकित्सा में 89 मरीजों ने लाभ उठाया।इस कार्यक्रम में मानव आधिकार मिशन की उपाध्यक्ष सीमा गुप्ता, सह सचिव अनीता गुप्ता, एरिया सचिव श्वेता सिंह, ज्योति सिंह, मिली श्रीवास्तव और अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रिया खन्ना, रूपल, सेलों देवी सहित कई अन्य लोगों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।मानव आधिकार मिशन के इस प्रयास को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों और स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया गया। यह कैंप मानव आधिकार मिशन के सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

- ग़ाज़ियाबाद के लोहिया नगर में स्थित शुभारंभ द लर्निंग स्कूल ने अपनी पहली वर्षगांठ के उपलक्ष में भव्य उत्सव आयोजित किया
- जिला युवा कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित
- निषाद पार्टी के जिला कार्यालय गाजियाबाद में संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती
- गाज़ियाबाद में 6 अप्रैल को ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
- योगी सरकार के 8 साल: विधायक अजीत पाल त्यागी ने गिनाई उपलब्धियां