
गाजियाबाद विधानसभा 56 में उपचुनाव: सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रवि कुमार पांचाल ने गाज़ियाबाद के सेवा नगर में वोट मांगे
सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रवि कुमार पांचाल ने गाजियाबाद विधानसभा 56 में होने वाले उपचुनाव के लिए सेवा नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और संस्थापक सत्येंद्र यादव भी मौजूद रहे।
रवि कुमार पांचाल ने कहा, “मैं आपके समर्थन से यह चुनाव लड़ रहा हूं। मैं आपके विकास के लिए काम करूंगा और आपकी आवाज को विधानसभा में उठाऊंगा।”
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा, ” हमें रवि कुमार पांचाल की जीत के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।”
संस्थापक सत्येंद्र यादव ने कहा, “यह चुनाव हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमें अपने क्षेत्र के विकास के लिए रवि कुमार पांचाल को समर्थन देना होगा।
इस अवसर पर धीरेंद्र भदोरिया, अनिल सिन्हा, विनोद अकेला, कमल यादव, अनिल मिश्रा,आदि मौजूद रहे

- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील