
जिला अस्पताल परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सरकार को रक्तदान शिविर लगाकर सहयोग प्रदान करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन, राकेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप पवार और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. विनोद ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों को सम्मानित किया।बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से बालकिशन गुप्ता, पंडित अशोक भारतीय, मनोज गुप्ता, संदीप त्यागी, रसम राजेश वर्मा, अनिल मेहरा आदि उपस्थित रहे।इस सम्मान के साथ राष्ट्रीय व्यापार मंडल के समाज हित के कार्यक्रमों की सराहना की गई और रक्तदान शिविर आयोजन के लिए सम्मान प्रतीक भेंट किया गया।
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन