
गाजियाबाद :- आठ साल बेमिसाल उत्कर्ष अभियान के तहत विधासभा वार प्रेस वार्ता आयोजन की कड़ी में मुरादनगर विधानसभा के विधायक अजीत पाल त्यागी ने आरडीसी राजनगर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपने संबोधन में बताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे हो गए हैं। ये सरकार के लिए और मेरे लिए भी विधायक के रूप में योगी सरकार में सहयोगार्थ उत्कर्ष के 8 साल बेमिसाल बने हैं। इस अवसर के लिए क्षेत्र वासियों का आभार के साथ बधाई देता हूं। उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और देश के प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर डबल इंजन की सरकार के रूप में उत्तर प्रदेश समृद्ध भारत का नंबर 1 प्रदेश बना है। मैं एक प्रतिनिधि होने के नाते जिसकी बधाई योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को देता हूं। उचित नेतृत्व ही बना मिसाल, 8 साल बेमिसालहममें से ज्यादातर लोग जानते हैं कि 8 साल पहले यूपी की स्थिति और पहचान क्या थी। 8 साल पहले यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्थव्यवस्था की हालत छिपी नहीं थी। उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था, किसान आत्महत्या कर रहे थे, युवा संघर्ष कर रहे थे, बेटियां और व्यापारी असुरक्षित थे और दंगों और ध्वस्त कानून व्यवस्था की वजह से लोग खराब अर्थव्यवस्था को बर्दाश्त कर रहे थे। राज्य और मशीनरी आज भी वही है, लेकिन हम देख सकते हैं कि कैसे सरकार बदलने से बड़े बदलाव हो सकते हैं। आज उत्तर प्रदेश देश के विकास को नई दिशा दे रहा है। प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बन गया है।सरकार सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के आधार पर प्रदेश की समस्त जनता के हित एवं उत्थान के लिए धरातल पर प्रत्यक्ष रूप से कार्य कर रही हैं।आठ वर्ष पहले जिस प्रदेश को बीमारू राज्य माना जाता था। आज वही प्रदेश अर्थ शक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने बताया योगी सरकार में किसानों के खाते में पैसा सीधे ट्रांसफर किया गया है और सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है। पहले चीनी मिलें बंदी की कगार पर थीं। करोड़ों रुपये किसानों का बकाया था। हमारी सरकार ने इसमें बदलाव किया। हमने चीनी मिलें बंद होने नहीं दीं। साथ ही छह मिलें स्थापित कीं। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर विधायक अजीत पाल त्यागी ने सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया किसान के उत्थान के साथ बेरोजगारों को रोजगार, परंपरागत उद्यमिता को बढ़ावा, मातृशक्ति के स्वावलंबन के लिए कार्य किए गए । उन्होंने आगे बताया 2017 से पहले न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी। हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था। आज प्रदेश में कानून का राज है। महाकुंभ इसका उहादारण है। इतने बड़े आयोजन के बाद एक भी घटना नहीं घटित हुई। प्रदेश वही है, लेकिन सरकार बदलने से बड़ा बदलाव आया है।पारदर्शी व्यवस्था से मेरे जनपद एवं मेरी विधानसभा के सैकड़ों नौजवानों ने बिना किसी नजराना के पुलिस कार्मिकों की भर्ती में सफलता हासिल की। योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर उत्सव मनाया जा है। यह उत्सव 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा। ‘उत्तर प्रदेश का उत्कर्ष-भाजपा सरकार के 8 वर्ष’ के संदेश के साथ सरकार की उपलब्धियों को लेकर हम और पार्टी कार्यकर्ता आम जन एवं लाभार्थियों के बीच जायेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि यह अभियान केवल सरकार की उपलब्धियों को बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम भी है। पार्टी द्वारा घर-घर संपर्क अभियान सहित मंडल एवं बूथ से संबंधित आयाम में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन ,पार्टी का स्थापना दिवस, बाबा साहब अंबेडकर जयंती के आयोजन के साथ पार्टी इस अभियान को संपन्न करेगी।प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, विधायक अजीत पाल त्यागी, अभियान संयोजक बॉबी त्यागी, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, तरुण शर्मा, अमित त्यागी, सुनील यादव, मनोज त्यागी, विनीत शर्मा, नीरज त्यागी, अंकुश अरोड़ा मौजूद रहे।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील