
गाजियाबाद। 05 फरवरी 2026 को गाजियाबाद के यूएस सिनेमा, मूवी वर्ल्ड (सिहानी चुंगी, पुलिस चौकी के निकट) में ‘बार्डर-2’ फिल्म का एक विशेष शो आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे शुरू हुआ और इसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, पूर्व सैनिकों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। यह विशेष स्क्रीनिंग महज एक फिल्म प्रदर्शन नहीं था, बल्कि एक ऐसा मंच था जहां राष्ट्रवाद, सेना के जांबाजों के सम्मान और देशभक्ति की भावना को बल मिला। बता दें कि बार्डर 2 फिल्म 1971 के युद्ध पर आधारित है और वास्तविक योद्धाओं की बहादुरी को दर्शाती है।
इस विशेष शो का आयोजन एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से जर्नलिस्ट अपूर्वा चौधरी ने किया। प्रायोजक के रूप में सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन ने सहयोग दिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फिल्म के माध्यम से पूर्व सैनिकों और देश के रियल हीरोज का सम्मान करना था, साथ ही युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना जगाना था।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में मनोज शर्मा (फिल्म प्रोड्यूसर एवं समाजसेवी)
आशुतोष कौशिक (बॉलीवुड एक्टर, बिग बॉस 2 और MTV रोडIES 5 के विजेता, यूपी पुलिस की तेजतर्रार महिला अधिकारी लक्ष्मी सिंह चौहान, गाजियाबाद के डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी, उपासना पाण्डेय एसीपी नंदग्राम, (अब कोतवाली क्षेत्र गाजियाबाद), शैफाली दीक्षित (डिप्टी कमिश्नर जीएसटी, शामली), अचल मिश्रा (म्यूजिशियन, लिरिसिस्ट और वरिष्ठ समाजसेवी) सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व शामिल हुए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कारगिल युद्ध के शौर्य चक्र से अलंकृत रियल हीरो कैप्टन मोहन सिंह रावत की उपस्थिति थी। वे देश के उन बहादुर सैनिकों में से एक हैं जिन्होंने कारगिल में अदम्य साहस दिखाया। उनकी मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया।
साथ ही राष्ट्रीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारी भी विशेष रूप से शामिल हुए अध्यक्ष बाल चन्द बंसल, उपाध्यक्ष चौधरी महिपाल सिंह, महामंत्री सुरेन्द्र कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक सेवा परिषद, योगाचार्य निरंजन सिंह आर्य,
साथ ही थाना प्रभारी विजयनगर धर्मपाल सिंह, पार्षद कुसुम लता ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भाग लिया।
कार्यक्रम में पत्रकारों, पूर्व सैनिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या ने इसे और भी यादगार बना दिया। सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने आयोजक अपूर्वा चौधरी को सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन राष्ट्रवाद को मजबूत करने वाला है। संगठन के महामंत्री सच्चिदानन्द पोखरियाल ने भी अपूर्वा चौधरी की सराहना की और कहा, “यह कार्यक्रम राष्ट्रवादी विचारधारा को गाजियाबाद में एक बड़ा संदेश दे रहा है।”
फिल्म इंडस्ट्री से मनोज शर्मा ने कहा, “पत्रकार अपूर्वा चौधरी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम शहर को राष्ट्रवाद का अच्छा संदेश दे रहा है। ऐसे प्रयास सराहनीय हैं।”

बिग बॉस विनर आशुतोष कौशिक ने सफल आयोजन के लिए अपूर्वा चौधरी और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा, “ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए जिससे राष्ट्रवाद को बढ़ावा मिले और हम रियल हीरोज का सम्मान कर सकें।”
लक्ष्मी सिंह चौहान ने अपूर्वा चौधरी और टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम पूर्व सैनिकों के सम्मान में गाजियाबाद को बड़ा संदेश दे रहा है।
शामली से डिप्टी कमिश्नर जीएसटी शैफाली दीक्षित ने इसे राष्ट्रवादी कार्यक्रम बताते हुए अपूर्वा चौधरी और टीम को बधाई दी।
सैल्यूट तिरंगा संगठन की तरफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजपाल तेवतिया, राष्ट्रीय सचिव संजीव तेवतिया, प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी, प्रिया बिष्ट, सहित दर्जनों पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अपूर्वा चौधरी और महामंत्री पंकज शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की पूरी टीम को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिनमें पत्रकार सुमन मिश्रा, विकास कुमार, देव वर्मा, सद्दाम हुसैन, ज्ञान भारद्वाज, प्रियंका शर्मा, अमन चौधरी, ब्रजभूषण शर्मा, ब्रिजेश श्रीवास्तव, फारुक सिद्दीकी, राहुल कुमार, प्रीति मिश्रा, अनिल दुबे, अक्षय, मनोज तोमर, सतीश कुमार, राजीव कुमार, महेश त्यागी, उज्ज्वल मिश्रा, पवन चौधरी, संजय शर्मा, रणसिंह, पंकज तोमर, मनोज प्रजापति, योगेश, विक्की बागड़ी, वंदना जोशी, सुनील कुमार, मनोज कुमार सहित एसोसिएशन के सभी साथियों का अध्यक्ष अपूर्वा चौधरी और महामंत्री पंकज शर्मा ने विशेष आभार व्यक्त किया।
आयोजक अपूर्वा चौधरी ने बताया कि फिल्म दिखाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सेना की बहादुरी से जोड़ना, पूर्व सैनिकों का सम्मान करना और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि फिल्मों के माध्यम से देशभक्ति की कहानियां आम लोगों तक पहुंचें और रियल हीरोज को याद किया जाए।”
इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए सभी दर्शकों ने कहा कि यह कार्यक्रम गाजियाबाद में एक मिसाल बन गया है, जहां मनोरंजन, सम्मान और राष्ट्रवाद का सुंदर संगम देखने को मिला। ऐसे आयोजनों से न केवल फिल्म की लोकप्रियता बढ़ती है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी फैलता है। उम्मीद है कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे और युवा पीढ़ी देश के योद्धाओं से प्रेरित होती रहेगी।
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ
- आर्य मोटर्स द्वारा की गई टाटा सिएरा के नए मॉडल की लॉन्चिंग
- कानपुर में एक्सपोर्ट कौन्क्लेव का आयोजन, उद्यमियों ने जाना एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के बारे में