
गाजियाबाद, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जीतू शर्मा ने कहा है कि भाजपा के महानगर अध्यक्ष द्वारा ई-रिक्शा प्रतिबंध वापसी के फैसले का श्रेय लेना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ आधी अधूरी है, क्योंकि 12 तारीख से पहले कई जगहों पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित किए गए थे।जीतू शर्मा ने कहा, “भाजपा महानगर अध्यक्ष को चुनौती देता हूँ कि अगर उनमें दम है तो 12 तारीख से पहले प्रतिबंधित किए गए रास्तों को खुलवाकर दिखाएं।” उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा चालकों को राजनीतिक फायदे के लिए बेवकूफ बनाया जा रहा है।जीतू शर्मा ने आगे कहा, “विपक्ष के सभी दलों और संगठनों ने इस फैसले के विरोध में अपनी आवाज उठाई थी। यह लड़ाई सिर्फ आधी जीती गई है, और हमारी लड़ाई अभी भी जारी है।”
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ