
गुरूवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक त्यागी के प्रतिष्ठान क्लाउड 9 , मेरठ रोड, गाजियाबाद पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज बाबू रस्तौगी के द्वारा फीता काटकर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के लिए लखनऊ से गाजियाबाद पहुंचे राज बाबू रस्तौगी ने बताया राष्ट्रीय व्यापार मंडल का मुख्य कार्यालय लखनऊ में है। पश्चिम क्षेत्र में संगठन से जुड़े व्यापारियों और पदाधिकारियों को और सहजता के साथ व्यापारियों के हितार्थ कार्य करने के उद्देश्य के साथ एक उपयुक्त स्थान को संज्ञान में रखते हुए कार्यालय बनाने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए उन्होंने विवेक त्यागी का स्थान उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राज बाबू रस्तौगी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के के शर्मा,संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विभा मौर्या, एसपी मिश्रा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, विनित शर्मा संयोजक अनुशासन समिति, रितेश शर्मा राष्ट्रीय सलाहकार सदस्य,पूजा सक्सेना राष्ट्रीय महिला मोर्चा सचिव, ममता राजपूत प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा,आदि के साथ चर्चा वार्ता कर संगठन विस्तार तथा संगठन को मजबूत तरीके से संचालन हेतु कुछ महत्त्वपूर्ण घोषणाएं की गई। जिनमें सर्वप्रथम राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक त्यागी को उत्तर प्रदेश के प्रभारी की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी की घोषणा राष्ट्रीय महामंत्री सुधीरकांत शर्मा द्वारा की गई। राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज ने आगे और घोषणाएं करते हुए प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी को प्रोन्नत कर राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने की। साथ में अजय सिंघल को मेरठ मंडल अध्यक्ष, बालकिशन गुप्ता को गाजियाबाद जिलाध्यक्ष, डॉक्टर सोनिका शर्मा को महिला जिलाध्यक्ष गाजियाबाद, अशोक भारतीय को उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश, रुद्रप्रताप त्यागी को सचिव पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजीव अग्रवाल को मेरठ मंडल सचिव, नीता भार्गव को महिला विधानसभा अध्यक्ष, संजय माहेश्वरी को बुलंदशहर जिलाध्यक्ष, अमित शर्मा टोनी को हापुड़ जिलाध्यक्ष, विक्रम धनकड़ को ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष, संजय प्रधान को मेरठ जिला अध्यक्ष बनाया गया। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सौरभ यादव एवं केके शर्मा को राष्ट्रीय व्यापार मंडल से जोड़ा गया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मंगू प्रधान, अनिल वर्मा, केपी शर्मा, ज्योति तोमर डॉ ओपी अग्रवाल चौधरी मंगल सिंह राकेश गुप्ता विजय पवार, संजीव तेवतिया अनिल जुल्का अनिल मेहरा शैलेंद्र सक्सेना सागर अरोड़ा नितिन बंसल सतीश राजपूत लवी गर्ग आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

- ग़ाज़ियाबाद के लोहिया नगर में स्थित शुभारंभ द लर्निंग स्कूल ने अपनी पहली वर्षगांठ के उपलक्ष में भव्य उत्सव आयोजित किया
- जिला युवा कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित
- निषाद पार्टी के जिला कार्यालय गाजियाबाद में संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती
- गाज़ियाबाद में 6 अप्रैल को ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
- योगी सरकार के 8 साल: विधायक अजीत पाल त्यागी ने गिनाई उपलब्धियां