
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल उद्योग मंच के प्रदेश अध्यक्ष और सुप्रसिद्ध उधोगपति एवं समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने उपेंद्र गोयल को भारतीय निर्माता संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ रोड स्थित कार्यालय में अध्यक्ष के चुनाव में उपस्थित सदस्यों द्वारा प्रसिद्ध उद्यमी उपेंद्र गोयल को निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर संजीव कुमार गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि उपेन्द्र गोयल के अध्यक्ष चुने जाने पर संगठन को बहुत बल मिला है। क्योंकि वह बहुत ही सुलझे हुए और दूरदर्शी एवं ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी है। तथा उनका निर्विरोध चुना जाना उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।
अखिल भारतीय निर्माता संघ उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना औद्योगिक संगठन है जिसके अध्यक्ष पद पर पूर्व में आनेको प्रतिष्ठित उद्योगपति रह चुके हैं। संजीव कुमार गुप्ता ने आशा व्यक्त की है कि उपेन्द्र गोयल के नेतृत्व का उधोग जगत को बहुत लाभ प्राप्त होगा। क्योंकि आज के समय हमें ऐसे ही ऊर्जावान नेतृत्व की आवश्यकता होती हैं। और उपेन्द्र गोयल इस जिम्मेदारी का बहुत ही शानदार और सफलता पूर्वक निर्वाहन करेंगे।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील