
गाजियाबाद में कांग्रेस की जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत त्यागी और महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने गठबंधन प्रत्याशी सिंह राज जाटव के समर्थन में जटवाड़ा सब्जी मंडी सहित विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वरिष्ठ नेता राजाराम भारती, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विजयपाल चौधरी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से वोट की अपील की और पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी।