
गाजियाबाद में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आसिफ़ सैफी के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने पुराने बस अड्डे चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन रमेश बिधूड़ी द्वारा कांग्रेस पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी को अशब्द कहने के विरोध में किया गया था।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रमेश बिधूड़ी का पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इसका विरोध किया और पुतला छीन लिया। इसके बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप रमेश बिधूड़ी का पोस्टर फाड़ा।
आसिफ़ सैफी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला विरोधी है और इसके नेता आए दिन महिलाओं का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी को बीजेपी से निष्कासित नहीं किया गया तो यूथ कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली में रमेश बिधूड़ी के आवास का घेराव करेंगे।

इस विरोध प्रदर्शन में उमेश शर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम अहमद (सैफी), अल्पसंख्यक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सैयद वली हसन, सेवा दल महानगर अध्यक्ष विनित शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, पूर्व महानगर महासचिव विक्रांत चौधरी, युथ कांग्रेस प्रदेश सचिव इमरान मलिक, युथ कांग्रेस ज़िला उपाध्यक्ष उज्जवल गर्ग, ताज राणा, महानगर सचिव मोहम्मद फईम, लोनी नगर अध्यक्ष वारिस अली, महानगर अल्पसंख्यक कांग्रेस उपाध्यक्ष दानिश सैफी, राबिया, युवा नेता अरुण शर्मा, महानगर महासचिव लक्ष्मण जाटव, धीरज, राजेश, बादल, कृष्ण, सोहेल, शाहरुख, नदीम, मोइन, मोनू, साज़िद, विशाल, विजय आदि शामिल थे।
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील