
गाजियाबाद: उजाला समिति ने मकर संक्रांति के अवसर पर दुहाई स्थित वृद्ध आश्रम में सिनियर सिटिज़न को रेवड़ी, मूंगफली और तिल का दान किया। इस अवसर पर सभी वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान थी।
संस्था ने अवंतिका साईं मंदिर में भी मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरित की। संस्था अध्यक्ष नीलम शर्मा ने बताया कि हम हर वर्ष मकर संक्रांति पर बच्चों और वृद्धाश्रम में दान करते हैं।
सचिव अरुणिमा त्यागी ने कहा कि हमें दूसरों के लिए कुछ करना अच्छा लगता है और हमें अपने मन को भी संतुष्टि मिलती है। संगठन मंत्री ऋतु गुप्ता ने कहा कि मनुष्य को दूसरों की हमेशा सहायता करनी चाहिए, जितना वो कर सकता है।
दुहाई की इंचार्ज इंद्रेश ने संस्था के सभी मेंबर्स का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य मौजूद थे।

India Raftaar – Bringing News From India
- मधुमेह दवाओं की अनुपलब्धता और दवा वितरण में अनियमितता: GTB अस्पताल दिल्ली की DEM बिल्डिंग फार्मेसी पर आरोप
- उत्तर प्रदेश : 26 सितंबर को होगा संतोष ऐकेडेमिया टैलेंट एग्जामिनेशन का आयोजन
- ऐतिहासिक व्यक्तित्वों में व्यक्तित्व विकार के संकेत: एक शैक्षिक गाइड
- ग़ाज़ियाबाद के लोहिया नगर में स्थित शुभारंभ द लर्निंग स्कूल ने अपनी पहली वर्षगांठ के उपलक्ष में भव्य उत्सव आयोजित किया
- जिला युवा कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित