
गाजियाबाद: उजाला समिति ने मकर संक्रांति के अवसर पर दुहाई स्थित वृद्ध आश्रम में सिनियर सिटिज़न को रेवड़ी, मूंगफली और तिल का दान किया। इस अवसर पर सभी वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान थी।
संस्था ने अवंतिका साईं मंदिर में भी मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरित की। संस्था अध्यक्ष नीलम शर्मा ने बताया कि हम हर वर्ष मकर संक्रांति पर बच्चों और वृद्धाश्रम में दान करते हैं।
सचिव अरुणिमा त्यागी ने कहा कि हमें दूसरों के लिए कुछ करना अच्छा लगता है और हमें अपने मन को भी संतुष्टि मिलती है। संगठन मंत्री ऋतु गुप्ता ने कहा कि मनुष्य को दूसरों की हमेशा सहायता करनी चाहिए, जितना वो कर सकता है।
दुहाई की इंचार्ज इंद्रेश ने संस्था के सभी मेंबर्स का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य मौजूद थे।

India Raftaar – Bringing News From India
- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील