
नमामि गंगे गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक चंद्र प्रकाश चौहान की प्रेरणा और जिला संयोजिका जय मित्तल के नेतृत्व में मुरादनगर गंग नहर पर गंगा स्वच्छता के लिए हवन और स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर 2 फरवरी 2025 को प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत हवन में गंगा की स्वच्छता का संकल्प लेकर की गई। इसके बाद अचल वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से नहर के दोनों ओर और घाट की सफाई की गई। स्वच्छता अभियान में सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बसंत पंचमी के प्रसाद के रूप में पीले चावल का वितरण भी किया गया।इस कार्यक्रम में कई समाजसेवी और नेता उपस्थित रहे, जिनमें रवि कटारिया, प्रदेश सह संयोजक (उ. प्र.), पंकज गोयल जिला सहसंयोजक (गाजियाबाद), एड विनीत त्यागी मुरादनगर विधानसभा संयोजक, एड संजीव त्यागी साहिबाबाद विधानसभा संयोजक, धर्मेन्द्र सिंह सह संयोजक, संदीप त्यागी, रवि यादव विधानसभा संयोजक, प्रदीप अग्रवाल विधानसभा सहसंयोजक गाजियाबाद, सलेखचन्द कटारिया, संदीप सिसौदिया, एड मुकेश मित्तल, संजय गोयल, मनन कुमार गोयल आदि शामिल थे।

- हिन्दू युवा वाहिनी ने विपिन गोयल को गाजियाबाद का जिला प्रभारी नियुक्त किया
- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील