
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा संचालित सदस्यता अभियान ने एक नए लक्ष्य को लेकर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश संगठन में अपनी एक नई पहचान बनाने के मार्ग पर निरंतर अग्रसर है।महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा, “न तो रुकना है और न ही थकना है।” उन्होंने मुरादनगर शहर मंडल और मुरादनगर देहात मंडल में जाकर अभियान को गति देने का काम किया और कार्यकर्ताओं से कहा कि सदस्यता अभियान में सभी पदाधिकारी एकजुटता के साथ कार्य करें।सदस्यता अभियान की बैठक के दौरान, कार्यकर्ताओं ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रथम सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले जिले की सूची में गाजियाबाद महानगर का नाम आने पर अध्यक्ष संजीव शर्मा को माला पटका पहनाकर बधाई दी। इसके साथ सभी ने प्रदेश सदस्यता अभियान में गाजियाबाद दूसरे नंबर पर आने के लिए भी बधाई दी।संजीव शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए कहा, “हम 1 और 1 ग्यारह हैं। इस उपलब्धि के आप सब भी बराबर के हकदार हैं।
हमारा पूरा शोर सदस्यता पर जोर।”सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 25 सितंबर तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलेगा।
- ग़ाज़ियाबाद के लोहिया नगर में स्थित शुभारंभ द लर्निंग स्कूल ने अपनी पहली वर्षगांठ के उपलक्ष में भव्य उत्सव आयोजित किया
- जिला युवा कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित
- निषाद पार्टी के जिला कार्यालय गाजियाबाद में संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती
- गाज़ियाबाद में 6 अप्रैल को ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
- योगी सरकार के 8 साल: विधायक अजीत पाल त्यागी ने गिनाई उपलब्धियां