
राजनगर एक्सटेंशन स्थित रिवर हाइट्स सोसाइटी में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान शिव का तांडव नृत्य और मां काली की झांकी निकाली गई, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया।रिवर हाइट्स सोसाइटी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुबोध त्यागी ने कहा, “हमारी सोसाइटी में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर साल बहुत उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी हमने भगवान शिव का तांडव नृत्य और मां काली की झांकी निकाली, जिसे सभी ने बहुत पसंद किया। हमारा उद्देश्य समाज में एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।”इस अवसर पर सोसाइटी के निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और त्योहार की खुशियों में शामिल हुए।
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ
- आर्य मोटर्स द्वारा की गई टाटा सिएरा के नए मॉडल की लॉन्चिंग
- कानपुर में एक्सपोर्ट कौन्क्लेव का आयोजन, उद्यमियों ने जाना एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के बारे में