सवेरा फाउंडेशन ट्रस्ट और इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने आयोजित किया सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर* गाजियाबाद जिले के ग्राम बहरामपुर में सवेरा फाउंडेशन ट्रस्ट ने इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (भारत सरकार का उपक्रम) के सहयोग से महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया। यह शिविर उन वंचित वर्ग की महिलाओं को लक्षित करते हुए आयोजित किया गया था, जिन्हें इस बीमारी और इसके रोकथाम के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है।विशेषज्ञों के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है, जो हर…
Author: Pradeep Tiwari
गाजियाबाद, विश्व विख्यात संत एवं समाज सुधारक पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज के चार दिवसीय विराट भक्ति सत्संग कार्यक्रम हेतु रामलीला मैदान, घंटाघर, गाजियाबाद में आज भूमि पूजन कार्यक्रम एवं भण्डारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें महाराज जी के सैकडों शिष्यों द्वारा भाग लिया गया।गाजियाबाद मण्डल के प्रधान सुरेन्द्र मोहन शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि प्रवचन कार्यक्रम दि० 05.12.24 से शुरू होकर दि० 08.12.24 तक चलेगा। जिसमें सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक ध्यान साधना एवं सायंकाल 4:30 से 6:30 बजे तक महाराज श्री द्वारा प्रवचन कार्यक्रम हुआ करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जो भक्तगण महाराज श्री…
विश्व हिंदू महासंघ गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में गाजियाबाद शहर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा की जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा है कि संजीव शर्मा ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष के रूप में जमीनी स्तर पर काम किया और हर कार्यकर्ता के साथ खड़े रहे, जिसका परिणाम यह हुआ कि उन्होंने कम मतदान के बावजूद भी भारी बहुमत से जीत हासिल की।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जो “बांटोगे तो काटोगे” का मूलमंत्र दिया था, उसका असर उत्तर प्रदेश के उपचुनाव सहित महाराष्ट्र के…
उत्तर प्रदेश उद्यमी विकास संघ के अध्यक्ष एवं नगर के अनेक सामाजिक और औद्योगिक संगठनों में सक्रिय रहने वाले श्री उपेंद्र गोयल ने गाजियाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी उद्यमियों, व्यापारियों और सर्व समाज से, व्यापारी कल्याण और समाज कल्याण हेतु भाजपा के उम्मीदवार संजीव शर्मा को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि जनसाधारण की सुरक्षा के लिए, गुंडाराज की समाप्ति के लिए, प्रदेश की आधारभूत संरचना में अभूतपूर्व सुधार के लिए, प्रदेश के द्रुत औद्योगिकरण के लिए, सुशासन के लिए, किसान, गरीब, मजदूर, महिलाओं की सुरक्षा के लिए तथा मोदी- योगी के हाथ मजबूत करने के…
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार गाजियाबाद उपचुनाव में अधिक से अधिक व्यापारियों का वोट समाजवादी पार्टी के पक्ष करने के लिए विगत 15 दिनों से कैंप कर जनपद में समाजवादी पार्टी में व्यापारियों की प्रकोष्ठ “समाजवादी व्यापार सभा, उ०प्र०” के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने आज एक निजी रेस्टोरेंट में जनपद के पत्र-प्रतिनिधियों के बीच प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर व्यापारी समाज से उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सिंह राज जाटव को अधिक से अधिक अपना और अपने परिवार का वोट समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल को दिलवा कर जिताने की अपील किया।प्रदेश अध्यक्ष…
आजाद समाज पार्टी के गाज़ियाबाद की 56-विधानसभा सीट से प्रत्याशी सत्यपाल चौधरी ने आज क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया। उन्होंने जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और पार्टी के जनकल्याणकारी एजेंडे को साझा किया।सुबह 10 बजे, श्री चौधरी ने हापुड़ मोड़, शिब्बनपुरा और बजरिया के गुरुद्वारों में जाकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद 11 बजे उन्होंने बहरामपुर, राहुल विहार और अकबरपुर में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय मुद्दों और पार्टी की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।दोपहर 1 बजे, मस्जिदों में जनसम्पर्क करते हुए…
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी सत्यपाल चौधरी ने आज गाजियाबाद विधानसभा-56 में जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्र के कई हिस्सों में जनता से मुलाकात की। उन्होंने जनता के मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि चुनाव में जीत के बाद वे इन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करेंगे।सुबह 9 बजे से अभियान की शुरुआत आदर्श नगर से हुई, जहां रामवीर सिंह के नेतृत्व में सत्यपाल चौधरी ने लोगों से जनसमर्थन की अपील की। इसके बाद तुराब नगर में एक बड़े जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे राहुल विहार, अकबरपूर, और बहरारपूर में रोड शो हुआ, जिसमें…
गाज़ियाबाद, 14 नवंबर 2024 — गाज़ियाबाद विधानसभा क्षेत्र 56 से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी सत्यपाल चौधरी के समर्थन में भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा एक ऐतिहासिक और जोरदार रोड शो आयोजित किया गया, जिसने स्थानीय जनता में जबरदस्त जोश और समर्थन उत्पन्न किया। यह रोड शो, जो विनय रतन सिंह के नेतृत्व में हुआ, ने गाज़ियाबाद में राजनीतिक माहौल को पूरी तरह से बदल दिया।सुबह 11 बजे, भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह का स्वागत उनके मुख्य चुनाव कार्यालय पर हुआ। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “भीम आर्मी हमेशा उस आवाज़…
आस्था के इस महापर्व में सभी श्रद्धालु भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दे कर पूजा अर्चना कीइस बार शामिल हुए भोला शर्मा, विजय कुमार सिंह , संचित सिंह , विवेकानंद सिंह ,रमाकांत पाठक अमित कुमार पांडे , मनोज कुमार मिश्रा ,उमेश यादव , मिथलेश गुप्ता , एस .के .पाठक , गणेश शर्मा आदि का कार्य सराहनीय रहा
गाजियाबाद विधानसभा 56 में उपचुनाव: सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रवि कुमार पांचाल ने गाज़ियाबाद के सेवा नगर में वोट मांगेसुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रवि कुमार पांचाल ने गाजियाबाद विधानसभा 56 में होने वाले उपचुनाव के लिए सेवा नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और संस्थापक सत्येंद्र यादव भी मौजूद रहे।रवि कुमार पांचाल ने कहा, “मैं आपके समर्थन से यह चुनाव लड़ रहा हूं। मैं आपके विकास के लिए काम करूंगा और आपकी आवाज को विधानसभा में उठाऊंगा।”राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा, ” हमें रवि कुमार पांचाल की…