गाजियाबाद के अर्थला स्थित पूर्वांचल भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि केशी त्यागी ने सरसंघ चालक सतीश त्रिपाठी के साथ मिलकर झंडारोहण किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरसिंह तिवारी भी उपस्थित थे।समारोह में “जय भोजपुरी, जय भोजपुरिया” के नारे लगाए गए और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्वांचल भवन द्वारा किया गया था, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस समारोह में स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई और स्वतंत्रता सेनानियों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद सांस्कृतिक…
Author: Pradeep Tiwari
15 अगस्त 2024 को शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर झंडारोहण किया, सैकड़ों विद्वानों, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया, सञ्चालन अनिल मिश्र ने,अध्यक्षता डा0 विशन लाल गौड़ ने किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूतपूर्व कर्नल अर्जुन सिंह यादव रहे। समारोह को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने कहा कि हम आज संकल्प लेते है कि आपके बलिदान…
गाजियाबाद । नंदग्राम स्थित एसबीएन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी ने ध्वजारोहण के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्कूल के छात्रों द्वारा विभिन्न देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । महंत नारायण गिरी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा दिन है जो हमें स्वतंत्र और सुरक्षित महसूस कराता है। यह हमें हमारे क्रांतिकारियों की प्रेरक यात्रा, निरंतर संघर्षशील प्रयासों और बलिदान की याद दिलाता है।…
सबरंग फाउन्डेशन द्वारा भारतीय वीर जवानों के प्रति श्रद्धांजलि और कृतज्ञता व्यक्त करने का अनूठा कदम नई दिल्ली, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, सबरंग फाउंडेशन ने “मेरी आन, वर्दी की शान” नामक एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य भारतीय वर्दीधारी बलों की निस्वार्थ सेवाओं और बलिदानों को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में देशभक्ति के रंग में डूबी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सबरंग की अनूठी पहल: नीरा बख्शी का नेतृत्व इस विशेष आयोजन का नेतृत्व सबरंग फाउंडेशन की आयोजक और निर्देशिका नीरा बख्शी ने किया। उनके कुशल निर्देशन में यह कार्यक्रम…
78 वें स्वतंत्रता दिवस पर चोपला दिल्ली गेट व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय सिंघल, महामंत्री मयंक गर्ग कोषाध्यक्ष आलोक गर्ग की अध्य्क्षता मे चौपला चौक पर ध्वजारोहण हुआ। कार्यक्रम मे मुख़्य अथिती श्री बर्जेश वर्मा पूर्व रक्षा विशेषज्ञ भारत सरकार रहे, साथ व्यापार मंडल के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया सिहानि गेट ,अग्रसेन बाजार डसना गेट ,के सभी व्यापार मंडल के अध्यक्ष का सम्मान किया गया।सोनू कंसल उपाध्यक्ष, शिवओम बंसल सलाहकार, सुंदरलाल संरक्षक,राकेश कुमार मुख्य सलाहकार ,राजीव गोयल मुख्य सलाहकार, अंकित गोयल मीडिया प्रभारी आदि सभी व्यापारी मौजूद रहे। आजादी की लड़ाई में एक वर्ग ऐसा भी था जिसे समाज…
समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पं0 जीतू शर्मा के नेतृत्व में एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर भाजपा समर्थित गुंडे पिंकी चौधरी पर रासुका लगाने की मांग की है । इस मौके पर जीतू शर्मा ने कहा कि पिंकी चौधरी पर एक दर्जन से अधिक मुकदमें हैं जिसमें उसने कई जगह अवैध तरीके से भूमि पर निर्माण कर रखा है, उसने गरीब मजदूरों पर मारपीट कर एक धर्म विशेष के लिए बेहद ही आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया इस भाषा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है ।ज्ञापन देने में शाक़िर हुसैन प्रदेश…
सबरंग फाऊंडेशन” ने एक अद्वितीय पहल के तहत विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को मंच पर अपनी कला और अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया है। इस मंच का उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग के लोगों को अपनी कला और प्रतिभा को प्रस्तुत करने का समान अवसर मिले।इस विशेष आयोजन में दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। नृत्य, संगीत, नाटक और कविता जैसी विभिन्न कलाओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मकता और कला का प्रदर्शन किया। सबरंग के इस पहल का उद्देश्य केवल मंच प्रदान…
वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा आज दिनांक 11 अगस्त 2024 को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड, कालकागढ़ी चौक, गाजियाबाद पर विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों हेतु 75वां (प्लेटिनम जुबली) मासिक परिचय सम्मेलन प्रेमचंद गुप्ता (चेयरमैन दुर्गा वाशिंग पाउडर) के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों द्वारा अभी तक आयोजित हुए 74 सम्मेलनों की अपार सफलता पर हवन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों, अभिभावको, उपस्थित समाजसेवियों एवं पत्रकार बंधुओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें स्वतन्त्रता दिवस, रक्षा बन्धन व जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित…
सवेरा फाउंडेशन ट्रस्ट ने ईसीजीसी लिमिटेड भारत सरकार का उद्यम के सहयोग से महिलाओं, में तेजी से फैलती सर्वाइकल कैंसर की समस्या के लिए एक जागरूकता कैंप का आयोजन नॉएडा सेक्टर 73 के गांव सर्फाबाद में आयोजित किया . महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर स्तन कैंसर के बाद दूसरा सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है. हर 8 मिनट में एक महिला की इससे मृत्यु हो जाती है. भारत में हर साल 74 हज़ार महिलाओं की इस कैंसर से मृत्यु हो जाती हैं।सर्वाइकल मतलब गर्भाशय ग्रीवा कैंसर गर्भाशय ग्रीवा की परत में असामान्य कोशिकाओं की वृद्धि है। सर्वाइकल कैंसर से होने वाला…
अमिटी विश्वविद्यालय के छात्र वागीश शर्मा ने एमबीए कार्यक्रम छोड़ने का निर्णय लिया है, जो कि विश्वविद्यालय द्वारा किए गए वादों को तोड़ने के विरोध में है। वागीश ने कहा कि यह केवल पैसों का मामला नहीं है, बल्कि सही के लिए खड़े होने की बात है। वागीश शर्मा ने कहा, “अमिटी ने हममें से कुछ लोगों से कोर्स की पूरी अवधि के लिए 15% छूट का वादा किया था, लेकिन अब वे इस वादे से पीछे हट रहे हैं। मैंने कोर्स छोड़ने का निर्णय लिया ताकि मैं अन्य छात्रों को यह दिखा सकूं कि वे शक्तिहीन नहीं हैं। “वागीश…