Author: Pradeep Tiwari

26 जनवरी 2025 को सत्योदय बुद्ध विहार डा0 अम्बेदकर पार्क जी0 टी0 रोड लाजपत नगर साहिबाबाद के प्रांगण में डा0 अम्बेदकर जन कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता छेदीलाल आनन्द ने किया, समाजवादी विचारक राम दुलार यादव शिक्षाविद मुख्य अतिथि ने बाबा साहेब अम्बेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सैकड़ों बहनों, भाईयों के साथ झन्डा फहराया, कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष श्याम नारायण जी ने कार्यक्रम में आये हुए साथियों का स्वागत किया, कुलविंदर कौर, बिंदु देवी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, अध्यापिका ज्योति ने बच्चों से देश-प्रेम का गीत,…

Read More

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विनीत त्यागी द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव, पूर्व प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा, राजाराम भारती, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, वीर सिंह जाटव, समसुद्दीन, सुभाष शर्मा, नसीम खान, डॉक्टर राजेंद्र शर्मा, अरविंद कुमार त्यागी, ब्रह्मद दुबे, राजकुमार गहरा, चंद्रभान शर्मा, कृपा शंकर, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, बबलू आदि सम्मानित साथी मौजूद रहे। इसके बाद विनीत त्यागी 9:00 बजे प्रशासन द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइन में मौजूद रहे। 10:30 बजे युवा कांग्रेस के कार्यालय पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी,…

Read More

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखकर चांदमारी विजय नगर जनपद गाजियाबाद की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही से बेघर हुए पीड़ितों, प्रताड़ितों की समस्याओं से समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने अवगत कराया तथा कहा कि आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ही नहीं एक संत ह्रदय भी है, उन्होंने संत तुलसीदास को उद्धृत करते हुए कहा है कि :- “संत हृदय नवनीत समाना। कहा कबिन्ह परि कहै न जाना।। निज परिताप द्रवइ नवनीता। पर दुख द्रवहिं संत सुपुनीता”।।संत ह्रदय दूसरे के दुःख और पीड़ा से करुणामय हो द्रवित हो जाते है, आज उन झुग्गीवासियों की इस कड़ाके की ठण्ड में…

Read More

कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने झुग्गी झोपड़ी में ६ साल की मृतिका के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पाया कि वहां से विस्थापित हो रहे लोगों के पास वोटर कार्ड, राशन कार्ड और आधार कार्ड सब कुछ है, लेकिन उन्हें पता नहीं कि वे कहां जाएं। कांग्रेस पार्टी ने आज दोपहर भोजन की व्यवस्था कराई और बीमार लोगों के लिए सरकारी अस्पताल से एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की।जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी और महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि नवनिर्वाचित विधायक संजीव शर्मा और सांसद अतुल गर्ग के आदेश पर इतनी तेज कार्रवाई की गई है।…

Read More

गाजियाबाद: उजाला समिति ने मकर संक्रांति के अवसर पर दुहाई स्थित वृद्ध आश्रम में सिनियर सिटिज़न को रेवड़ी, मूंगफली और तिल का दान किया। इस अवसर पर सभी वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान थी। संस्था ने अवंतिका साईं मंदिर में भी मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरित की। संस्था अध्यक्ष नीलम शर्मा ने बताया कि हम हर वर्ष मकर संक्रांति पर बच्चों और वृद्धाश्रम में दान करते हैं। सचिव अरुणिमा त्यागी ने कहा कि हमें दूसरों के लिए कुछ करना अच्छा लगता है और हमें अपने मन को भी संतुष्टि मिलती है। संगठन मंत्री ऋतु गुप्ता ने कहा कि मनुष्य को…

Read More

मकर संक्रांति के अवसर पर अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा द्वारा अंबेडकर रोड पर भंडारा आयोजित किया गया भंडारे का शुभारंभ शहर विधायक संजीव शर्मा और पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने मकर संक्रांति पर सभी देशवासियों को बधाई दीराष्ट्रीय लोकदल के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री निरपाल चौधरी भंडारे में पहुंचे व्यापार महासभा के राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और प्रसाद वितरण कराया अंबेडकर रोड के बाद व्यापार महासभा के पदाधिकारी ने स्टेशन रोड पर भी भंडारा लगाया जिसमें मुख्य रूप से संरक्षक चौधरी…

Read More

14 जनवरी 2025 को लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में “मकर संक्रांति महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष शिक्षाविद राम दुलार यादव समाजवादी चिन्तक मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल रहे, कार्यक्रम में शामिल सभी में तिल गुड, मूंगफली, लाई, चुडा का वितरण किया गया, तथा मकर संक्रांति की सभी को शुभ कामना दी गयी, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया|कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कहा कि मकर संक्रांति महोत्सव पौराणिक, सामाजिक, अध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण महापर्व है, पूरे…

Read More

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने भरी हुंकार सनातन धर्म पाहुचे सबके द्वार – डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव विश्व भर में कायस्थ समाज के लोगों का नाम है। अध्यात्म से लेकर हर क्षेत्र में आगे हैं। इसे और आगे लेकर जाना है। यह बातें उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कही। वह डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और महेश्वर लक्ष्मी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से स्वामी विवेकानंद व महर्षि महेश योगी की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी…

Read More

वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा आज दिनांक 12 जनवरी 2025 को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड, कालकागढ़ी चौक, गाजियाबाद पर विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों एवं समाज के अन्य वर्ग हेतु 80वां मासिक परिचय सम्मेलन प्रेमचंद गुप्ता (चेयरमैन दुर्गा वाशिंग पाउडर) के सौजन्य से आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष ने सभी प्रत्याशियों, अभिभावको, परिचयकर्ताओं एवं आयोजन में उपस्थित समाजसेवियों व पत्रकार बंधुओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें आने वाले नववर्ष-2025, लोहड़ी, मकर संक्राति एवं आने वाले गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होने कहा कि आप सभी के सहयोग के कारण यह सम्मेलन हर…

Read More

समाजवादी पार्टी शिविर कार्यालय ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में करुणा, दया, त्याग, तपस्या, सत्य की प्रतिमूर्ति, विलक्षण प्रतिभावान संत, स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस समारोह “युवा प्रेरणा दिवस” के रूप में शिक्षाविद, समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया, कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया| स्वामी जी के सम्मान में जोरदार नारे लगाये गये, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने किया| कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष…

Read More