
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एवं महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बलप्रीत सिंह द्वारा शहर विधानसभा सम्मेलन” का आयोजन दिनांक 29 सितंबर 2024 को आर के बैंक्वेट, नेहरू नगर, गाजियाबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. रिजवान मीर, अतुल जैन आदि अतिथियो के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नव निर्वाचित महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने का कार्य किया। साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में अल्पसंख्यक समाज को मोर्चे में सम्मिलित करने का कार्य किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने वह प्रदेश अध्यक्ष बासित अली जी ने अल्पसंख्यक मोर्चे के लिए भाजपा सरकार की सशक्तिकरण योजनाओं पर विशेष प्रकाश डाला सरकार द्वारा चलाई जा रही अल्पसंख्यक मोर्चे के हित में अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की

- गाज़ियाबाद होम्योपैथिक संघ ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
- Massive Crowd Gathers for Mr India Bodybuilding and Physique Competition in Delhi NCR
- ट्रांसपोर्ट ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने होटल वेस्ट व्यू में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
- लोनी में शक्ति प्रदर्शन: बृजेश पाठक ने नंदकिशोर गुर्जर को बताया ‘छोटा भाई’, जनता से समर्थन की अपील
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन