
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर टीम सदस्य और सदर उप चुनाव के प्रत्याशी सत्यपाल चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गाजियाबाद में मुख्यमंत्री की हालिया यात्रा पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को करोड़ों रुपये दिए, लेकिन गाजियाबाद के विकास, पानी निकासी, स्कूल और अस्पताल के लिए कुछ नहीं किया। विजयनगर क्षेत्र के लोग जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। सत्यपाल चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा पूँजीपतियों की पार्टी है और गरीबों के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वे उप चुनाव में इन मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।उन्होंने 757 करोड़ की परियोजनाओं पर भी सवाल उठाए और कहा कि गरीबों के लिए कोई परियोजना घोषित नहीं की गई।
- गाजियाबाद में ‘बार्डर-2’ फिल्म का विशेष शो: राष्ट्रवाद और पूर्व सैनिकों के सम्मान का अनोखा आयोजन
- RLD द्वारा आयोजित महिला अधिवेशन में ज्योति कसाना का हुआ भव्य स्वागत, मंच से किया संबोधन
- आपुलेंट मॉल, गाज़ियाबाद – दिल्ली के मशहूर चाट के स्वाद के साथ स्टैनमैक्स का शुभारम्भ
- आर्य मोटर्स द्वारा की गई टाटा सिएरा के नए मॉडल की लॉन्चिंग
- कानपुर में एक्सपोर्ट कौन्क्लेव का आयोजन, उद्यमियों ने जाना एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी के बारे में